Showing posts with label टोटके. Show all posts
Showing posts with label टोटके. Show all posts
घर की  ऊपरी बाधा जादू टोने को दूर करने का उपाय

घर की ऊपरी बाधा जादू टोने को दूर करने का उपाय



मैंने देखा बहुत सारे लोग फेसबुक ,इंटरनेट पर किसी भी सोशल प्लेटफॉर्म पर एक चीज बहुत खोजते  मिलते हैं
कि ऊपरी बाधा को दूर करने का उपाय क्या है, घर के अंदर किसी ऊपरी बाधा को दूर करने का उपाय क्या है,
जादू टोने से बचने का उपाय क्या है I
ऐसे प्रश्न और इन प्रश्नों से मिलते-जुलते प्रश्न देखने पढ़ने को मिले बहुत सारे लोगों ने व्यक्तिगत
रूप से इस बारे में जानना चाहा तो इन्हीं सब चीज को देखते हुए
आज सबके लिए एक उपाय लिखने जा रहा हूं जो बहुत सरलता से घर में किया जा सकता है
और इसका लाभ लिया जा सकता है मात्र आवश्यकता विश्वास मात्र की है ना इसमें बहुत ज्यादा व्यय है
ना बहुत ज्यादा श्रम ना सामग्री ऐसी है जो उपलब्ध ना तो सब चीज सरल है बस आवश्यकता है
आपके दृढ़ विश्वास की है बाकी भगवान दत्तात्रेय तो  जीवित देव है जो आज भी
अपने करीब आने वाले हर पीड़ित व्यक्ति की सहायता करने के लिए तत्पर रहते हैं
तो बस करना कुछ नहीं विश्वास रखना है पर विश्वास रखना और विश्वास रखना है
उस उम्मीद पर ही मेरे कष्ट एक दिन ज़रूर दूर होंगे मेरे भी अच्छे दिन आएँगे और वह आते भी ज़रूर है 
क्योंकि जीत हमेशा विश्वास और आशा की होती है I

उपाय :- इस उपाय को गुरुवार के दिन किया जाता है क्योंकि यह दिन भगवान दत्तात्रेय काफी दिन माना जाता है
इस दिन इस उपाय को करने से शीघ्र सफलता मिलती है और भगवान दत्तात्रेय का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है
इस उपाय को करने के लिए आपको आक के पत्ते लेने है
जिसको  मदार,भी कहा जाता है आक का पौधा अक्सर रोड के किनारे वीरान जगह पर सरलता से प्राप्त हो जाता है
बस आपको इसी के २० - ३० पत्ते सुखा लेने हैं
 गुरुवार को आपको घर में गाय के गोबर से जमीन को लीपना  है उसके चारों तरफ गोमूत्र से एक गोला बना लेना है
इस गोले के बीच में कुछ जलती हुई लकड़िया रखकर उनके चारों तरफ 7 बार हाथ घुमाना है
और साथ में  नमो अग्नये नमः “ इस मंत्र का उच्चारण भी करना है. 
 एक कटोरी में थोड़ा-सा शुद्ध घी साथ में रखना है और एक चम्मच की सहायता से अग्नि में घी की आहुति देते समय
नीचे लिखे मंत्र का उच्चारण करना ऐसे इसकी  आहुतियां प्रदान करनी है


मंत्र :- " एषपाताल सप्त स्थादैत्यदानव राक्षसाः । 

          एषभूतात्मको देवः सूक्ष्मोऽव्यक्तो सनातनः।" 

इसके बाद आक के सूखे पत्तों के चुरे को एक चुटकी अग्नि मे डालते हुये नीचे दिये हुये मंत्र बोलना है ।

नीचे कुल 9 मंत्र दिये हर मंत्र की 7 आहुति डाली जायेंगी ।

१) ॐ नमो आदिनाथाय,
 २) ॐ नमो दत्तात्रेयाय,
 ३) ॐ नमो नवनाथाय,
'४) नमो अर्काय,
 ५) नमो भूतनाथाये, 
६) नमो भैरवनाथाय, 
७) ॐ नमो, ऋषिभ्यो,
 ८) नमो कुलाय, 
९) ॐ नमो विष्णवे नमः

इसके पत्ते के चुरे की आहुतियाँ डालने से घर मे धुआँ हो जाएगा उस को होने देना है ।
आहुतियाँ समाप्त होने के बाद आप को अग्नि को जब तक नहीं हटाना है
जब तक वो पूरी तरह से अपने आप ठंडी न हो जाये उसके बाद सब उठा कर नाड़ी या तलब मे दाल के आना है
इतना करने मात्र से घर के अंदर जो भी टोना या ऊपरी बाधा होगी वो घर के बाहर चली जाएगी

इस उपाय के अगर समस्या नहीं भी तब भी साल मे एक बार जरूर करना चाहिए जिस से घर मे सुख शांति बनी रहे ।

आर्थिक और व्यवसाय में सफलता के उपाय

आर्थिक और व्यवसाय में सफलता के उपाय



आर्थिक और व्यवसाय में सफलता के  उपाय


तंत्र मे ऐसे बहुत छोटे छोटे उपाय होते है जो  बहुत लाभ कारक होते इन के लिए बस यही कहा जा सकता है की 

                                                "देखन मे छोटे लागे घाव करें गंभीर" 


1.        धन रखने के स्थान पर या तिजोरी में हमेशा लाल वस्त्र बिछाएँ ।

2.       यदि आपके पास धन रुकता नहीं है तो महीने के पहले शुक्रवार को चांदी की डिब्बी में काली हल्दी , नागकेसर व सिंदूर को साथ रखकर भगवती लक्ष्मीजी के चरणो से स्पर्श करवा कर धन रखने के स्थान पर रख दें । फिर इसका प्रभाव देखें ।

3.       संध्या के समय गुरुवार के दिन लोबान की धूनी घर – व्यापार में देने से धन की आवक बढ़ती है ।

4.       भोजन करने से पहले गाय , कुत्ता और कौओ के लिए एकेक रोटी निकाल दें । इस क्रिया से कभी भी आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा ।

5.       यदि शुक्ल पक्ष के प्रथम गुरुवार से तीन गुरुवार तक गरीबों में मीठे तथा पीले चावल बांटे जाए तो शीघ्र ही धन लाभ होने लगेगा ।

6.       यदि आपके आर्थिक कार्य सिद्ध होते – होते रुक जाते हों तो पीले सूत के धागे में सफ़ेद चन्दन के 1 टुकड़े को बांधकर किसी केले के व्रक्ष पर लटका आएं । शीघ्र ही इसका प्रभाव देखने को मिल जाएगा ।

7.       शनिवार के दिन पीपल का एक अखंडित पत्ता तोड़ लें । उसे गंगाजल से धोकर उसके ऊपर हल्दी तथा दही के घोल से अपने दाएं हाथ की अनामिका उंगली से एक वर्ग के भीतर “ ह्री ”
लिख दें । उसे धूप – दीप देखाकर और पत्ता मोड़कर अपने पर्स में रख लें । इसी प्रकार हर शनिवार को पर्स में पत्ता बदलते रहें । तथा पुराना पत्ता घर के बाहर किसी पवित्र स्थान पर डालते रहें । कम से कम 11 शनिवार यह क्रिया करें ।

8.   यदि आप चाहते है की आप के घर में आर्थिक संपन्नता बनी रहे और धन का आगमन कभी न रुके तो सोमवार के दिन श्मशान में स्थित महादेव मंदिर में जाकर दूध और शहद मिलाकर चढ़ाएं ।

9.   घर के मुख्य दरवाजे पर शनिवार के सरसों के तेल का दीपक जलाएँ और दीपक बुझ जाने पर यदि तेल बचा हो , तो पीपल के व्रक्ष पर संध्या के समय चढ़ा दें । इस प्रकार 7 शनिवार करने से धन का अभाव नहीं रहता ।

10. काली बिल्ली की जेर को तिजोरी या गल्ले में रखकर धूप – दीप देते रहने से जीवन में कभी भी रुपया  – पैसा की कमी नहीं रहती ।

11.  कपूर एवं रोली को जलाकर उसकी राख बना लें । यह राख गल्ले में रखें , इससे व्यापार बढेगा ।

12. यदि आपका व्यवसाय कम चल रहा है तो महीने के पहले गुरुवार को पीले कपड़े में काली हल्दी, 11 गोमती चक्र , 1 चांदी का सिक्का और 11 कौड़ियाँ बांधकर 108 बार निम्नलिखित मंत्र का जप कर अपने कार्य स्थल अथवा दुकान आदि के पवित्र स्थान में राख दें ।


13.   चांदी की कटोरी में थोड़ा – सा सूखा धनिया रखकर उसमें चांदी के लक्ष्मी – गणेश की मूर्ति रखें । इस कटोरी को दुकान या व्यवसायिक स्थल से पूर्व दिशा में रख दें तथा प्रतिदिन प्रात: पाँच अगरबत्ती जलाकर इनका पूजन करें । आप का व्यवसाय तेजी से चलने लगेगा ।