Showing posts with label यंत्र. Show all posts
Showing posts with label यंत्र. Show all posts
सर्वांग उन्नत्ति बीसा यंत्र

सर्वांग उन्नत्ति बीसा यंत्र



प्रभाव :- 

इस यंत्र के प्रभाव सर्वांगीण उन्नत्ति होती है । धारण करने वाले जातक का कोई बुरा नहीं कर पाता और ना ही बुरा करने की सोच पाता है । 


विधि :- 

किसी शुभदिन अष्टगंध की स्याही अनार की कलम से भोजपत्र पर 110 की संख्या में यंत्र लिखें । 108 यंत्र तो आटे की गोलियों में भरकर मछलियों को खिला दें और तांबे या चाँदी ताबीज में बाजू पर धारण करें और गुग्गल की धूप भी दें । 
चौतीसा लक्ष्मी प्राप्ति यंत्र

चौतीसा लक्ष्मी प्राप्ति यंत्र



प्रभाव : - 

१ . इस के प्रभाव से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है । 
२.  जिस की दुकान धनदा कम चल रहा हो । उस को ये यंत्र अपनी दुकान में स्थापित
करना चाइये । इस के प्रभाव से दुकानदारी चलने लगती है । 

३. जिस के घर में धन का अभाव रहता हो उसको अपने घर में इस यंत्र को स्थापित  करना चाइये । 




विधान :- 

इस यंत्र को अष्टगंध या केशर की स्याही से अनार की कलम द्वारा रवि पुष्य नक्षत्र में निर्माण करना चाइये । 
विधिवध पूजन कर ११ पाठ श्री सूक्त के करने चाइये । गूगल से १०८ आहुति लक्ष्मी मंत्र की देनी चाइये । 

शत्रु नाशक यन्त्र

शत्रु नाशक यन्त्र



इस यंत्र को जो मनुष्य धारण करता हैं । उस मनुष्य का शत्रु उससे शत्रुता करना छोड़ देता हैं


विधान एवं प्रभाव :- 

इस यंत्र को जो मनुष्य धारण करता हैं । उस मनुष्य का शत्रु उससे शत्रुता करना छोड़ देता हैं और अगर नहीं छोड़ता है तो नष्ट हो जाता हैं । तंत्र मंत्र आदि अभिचार का का प्रभाव नहीं पड़ता है । भूत प्रेत बाधा नहीं होती । और मनुष्य जो भी कार्य करता हैं उस में उसको सफलता प्राप्त होती हैं । 

इस यंत्र को शुभ महूर्त मीन अष्टगंध की स्याही से अनार की कलम द्वारा भोजपत्र पर निर्माण करें तथा निर्माण करते वक़्त अपने मुंह में मिस्री रखें । तथा घी का दीपक जलता रहे । 

मंत्र  :-           "   धूं कुरु कुरु फट्  "

आम की लकड़ी पर उपर दिये मंत्र से हवन करें 108 आहुति इस मंत्र की दें । यंत्र को धूपित कर धारण करें । यंत्र अपना प्रभाव तुरंत प्रकट करने लगता हैं ।